नई दिल्ली। आमतौर पर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम (WFH) तकनीकी खराबी, खराब मौसम या किसी आपात स्थिति में लागू किया जाता है। लेकिन अब LPG Crisis in India भी इसकी वजह बनता नजर आ रहा है। देश की प्रमुख आईटी कंपनी HCLTech ने चेन्नई ऑफिस में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है क्योंकि एलपीजी की कमी के कारण कैंटीन का संचालन प्रभावित हो रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने चेन्नई कैंपस के कर्मचारियों को गुरुवार और शुक्रवार को घर से काम करने को कहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर अब भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर पर भी दिखने लगा है। यही वजह है कि LPG Crisis in India के चलते चेन्नई कैंपस की कैंटीन में खाना बनाने के लिए जरूरी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि कंपनी के अन्य भारतीय कार्यालयों में फिलहाल कामकाज सामान्य रूप से जारी है।
अन्य आईटी कंपनियों पर भी पड़ा असर
LPG Crisis in India का असर केवल HCLTech तक सीमित नहीं है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी Infosys ने भी अपने Bengaluru, Pune और Chennai स्थित डिलीवरी सेंटर्स में फूड कोर्ट के संचालन को सीमित कर दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों को बताया है कि अगले आदेश तक लाइव काउंटर जैसी सेवाएं बंद रहेंगी।
वहीं HTC Global Services ने चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के अपने दफ्तरों में कैंटीन सेवाएं बंद कर दी हैं और कर्मचारियों को केवल पैक्ड स्नैक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि Tata Consultancy Services के कैंपस में अभी कामकाज और कैंटीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
मेनू में भी किए गए बदलाव
कॉर्पोरेट कैंटीन संचालित करने वाली कंपनी HungerBox के अनुसार LPG Crisis in India से निपटने के लिए भोजन के मेनू में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिन डिशेज को बनाने में ज्यादा गैस और समय लगता है, उनकी जगह अब ‘क्यूरेटेड कॉम्बो मील’ दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा कंपनियां एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं। कई जगह लाइव काउंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं और उनकी जगह पहले से तैयार ‘रेडी–टू–सर्व’ भोजन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इस तरह LPG Crisis in India का असर अब आईटी कंपनियों के कामकाज और कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Mahila Samman Yojana 2026: महिलाओं के लिए सुरक्षित निवेश योजना
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
